लेखक परिचय
लेखक सेवक बबलू ब्रागटा शिमला की रोहडू तहसील के गांव बराल के स्थाई निवासी हैं। लेखक एक कृषक परिवार से संबंध रखते हैं। कृषि में सेब की बागवानी इनका प्रमुख पेशा है। इनकी आरंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। बाद में स्नातक तक की पढ़ाई शिमला से की। शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होंने सामाजिक कार्यों से खुद को जोड़ा। पिछले दस वर्षों से अपने जिले में कोली समाज के संगठनों में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने जिले में गांवों से लेकर ब्लॉक स्तर तक कोली समाज के संगठन बनाकर समाज को एक नई दिशा देने का भी कार्य किया। रोहडू विधानसभा में कोली समाज का अब तक का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें इनकी विशेष भूमिका थी।
The Koli Tribe of the Himalayas: A Historical, Social, and Cultural Study – Author: Sevak Bablu Bragta




