बीजेपी का राहुल गांधी से प्यार
बीजेपी को राहुल गांधी जी से इतना प्यार है, कि भले ही उन्हें लाख बुरा कह ले पर दोहरी नागरिकता के मामले में जज एफ आई आर से पहले नोटिस नहीं देता और खुद को केस से हटा लेता है, जिससे मामला लंबित हो जाता है। क्या कोर्ट को अपनी कार्यविधी नहीं पता? बीजेपी के पास गांधी खानदान के खिलाफ इतने आरोप और सबूत हैं और न्यायालय भी बीजेपी के अंडर में है, और अगर देश से इतना प्यार है तो गांधी खानदान के खिलाफ जल्द मुकदमें निपटाते। पर बीजेपी की इनसे पूरी सैटिंग है इसलिए बीजेपी राजनीतिक डिबेट में इन पर ही आक्रोशित होती है ताकि राजनीति की गेंद को अपने पाले में रखे और किसी तीसरे की एंट्री केंद्रीय सत्ता में न हो। गांधी परिवार के सदस्यों ने भी बीजेपी पर मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं किया, जबकि बीजेपी इनके परिवार के सदस्यों पर राजनैतिक मुद्दों से हट कर व्यक्तिगत बदनामी करती है। ऐसे ही कांग्रेस ने मोदी जी के व्यक्तिगत और गैर राजनैतिक मुद्दे को लेकर बदनाम किया पर बीजेपी की तरफ से कोर्ट में कोई केस इस मुद्दे पर क्यों नहीं डाला? – निखिल सबलानिया
सबसे सस्ता – मात्र आठ हजार रूपये में प्राप्त करें – डॉ आंबेडकर जी की लिखित 45 पुस्तकों का संविधान सहित सैट और बौद्ध धम्म, संविधान पर विशेष, डॉ. आंबेडकर जी की संक्षिप्त जीवनी, कार्ल मार्क्स की पुस्तक व दलित उपन्यास कुल 50 पुस्तकें। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ऑर्डर करें या फोन करें
M. 8527533051, 8851188170
